Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन कर डॉन जोगा को किया काबू
Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsदिल्ली और हरियाणा पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन कर डॉन जोगा को किया...

दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन कर डॉन जोगा को किया काबू

चंद्रशेखर धरणी : हरियाणा के इंटरनेशनल डॉन जोगिंदर ग्योंग उर्फ जोगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन करके डॉन को अरेस्ट किया है। जोगा काफी समय से फिलीपींस में रहकर करीब 2 साल से फर्जी पहचान के जरिए अपराध को अंजाम दे रहा था। जोगा आज यानी 2 फरवरी रविवार को जब दिल्ली एयरपोर्ट पर आया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जोगा पर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हत्या और फिरौती जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने जोगा पर 1 लाख का इनाम भी घोषित किया था।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को दी धमकी

जोगिंदर ग्योंग उर्फ जोगा डॉन कैथल के ग्योंग गांव का रहने वाला है। गोगा कांग्रेस नेता सांसद रणदीप सुरजेवाला को धमकी देने के मामले में सुर्खियों में आया था। क्योंकि जोगा को शक था कि उसके भाई सुरेंद्र ग्योंग का एनकाउंटर करवाने के पीछे रणदीप सुरजेवाला का हाथ है। एनकाउंटर के 6 महीने बाद गोगा सुरजेवाला को जान से मारने की धमकी देने लगा था। सुरजेवाला ने हाईकोर्ट से सुरक्षा की मांगी की थी।

राज्यसभा सांसद से मांगी 20 करोड़ की रंगदारी

जोगा पर बिहार के राज्यसभा सांसद संजय यादव से 20 करोड़ की रंगदारी मांगने का भी आरोप है। जोगा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोस्ट वांटेड घोषित किया गया है। ऐसा भी कहा जाता है कि जोगा डॉन हरियाणा पुलिस की वांटेड लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है। जोगा ने 30 दिसंबर 2017 को पानीपत में रिटायरमेंट पार्टी के वक्त पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर जयदेव शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद कैथल की पुलिस ने जोगिंदर के खिलाफ इंटरपोल के जरिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया था। जोगा को फिलीपींस पुलिस ने भी 9 जुलाई 2024 को अरेस्ट किया था। जिसके बाद उसे डिपोर्ट कर दिया गया था। काफी लंबे समय बाद गोगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments