Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsDelhi : बेंगलुरु तक इंडिगो की 1300 फ्लाइटें रद्द, DIAL ने दी...

Delhi : बेंगलुरु तक इंडिगो की 1300 फ्लाइटें रद्द, DIAL ने दी चेतावनी

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) लगातार चौथे दिन कई उड़ानें को रद्द किया है। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक ही 391 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इनमें दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद जैसे बड़े एयरपोर्ट सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। जिसमें दिल्ली से 225 उड़ानें, बेंगलुरु से 102 उड़ानें, पुणे से 32 उड़ानें और हैदराबाद से 32 उड़ानें रद्द की। बता दें कि कई अन्य उड़ानें भी घंटों की देरी से रवाना हुईं, जिससे हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे रहे। कई लोग 24 घंटे से अधिक समय से इंतजार में हैं।

Indigo की 1300 फ्लाइटें रद्द

देशभर में इंडिगो की 1,300 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से आज इंडिगो की 135 जाने वाली और 90 आने वाली फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं। T3 टर्मिनल से शाम 6 बजे तक सभी घरेलू फ्लाइट्स रद्द रह चुकी हैं। इंडिगो के CEO ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों के कारण फ्लाइट्स को समय पर पुनः संचालित करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। ऑपरेशनल टीमें लगातार प्रयासरत हैं, लेकिन स्थिति पूरी तरह सामान्य होने में अभी कुछ समय लग सकता है। फ्लाइट रद्द होने के कारण एयरपोर्ट पर लंबी कतारें लगी हैं और शेड्यूल लगातार बदल रहा है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। एयरलाइन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें और धैर्य बनाए रखें।

DIAL ने यात्रियों को दी चेतावनी

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (DIAL) ने यात्रियों को सूचित किया है कि कुछ तकनीकी और ऑपरेशनल समस्याओं के कारण फ्लाइट शेड्यूल प्रभावित हुआ है। एयरपोर्ट पर तैनात विशेष टीमों ने यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए एयरलाइंस और अन्य साझेदारों के साथ मिलकर काम करना शुरू कर दिया है। DIAL ने कहा कि उनकी ऑन-ग्राउंड टीमें स्थिति को सामान्य बनाने और यात्रियों के अनुभव को आरामदायक बनाने के लिए लगातार सक्रिय हैं।

साथ ही, लोगों से धैर्य और सहयोग की अपील भी की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मौजूदा हालात के चलते फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव संभव है। इसलिए, एयरपोर्ट पहुंचने से पहले एयरलाइन की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या कस्टमर सर्विस के माध्यम से फ्लाइट स्टेटस की पुष्टि करना बेहद जरूरी है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे पर्याप्त समय लेकर एयरपोर्ट पहुंचे और केवल ऑफिशियल चैनलों से जानकारी प्राप्त करें।

इंडिगो ने मांगी DGCA से छूट

इंडिगो ने DGCA (Directorate General of Civil Aviation) से फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) के नए नियमों में 10 फरवरी 2026 तक छूट मांगी है। एयरलाइन ने कहा कि तीन महीने में परिचालन सामान्य कर दिया जाएगा। DGCA ने इंडिगो से हर 15 दिन में प्रोग्रेस रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

Indigo की सभी उड़ानें क्यों हुईं रद्द?

DGCA ने एयरलाइन से कहा है कि क्रू की नई भर्ती और ट्रेनिंग प्लान तैयार करे, रोस्टर रीस्ट्रक्चरिंग पर काम करे, सुरक्षा और आराम नियमों का पालन सुनिश्चित करे।

उड़ानें रद्द होने का आंकड़ा चिंताजनक

नवंबर में इंडिगो की कुल 1,232 उड़ानें रद्द हुईं, जिनमें से 755 उड़ानें FDTL नियमों के कारण थीं। अब रोजाना औसतन 170 से 200 उड़ानें रद्द हो रही हैं। गुरुवार को कंपनी ने यात्रियों से माफी मांगते हुए कहा “हम स्थिति को जल्द सामान्य करने की दिशा में काम कर रहे हैं।”

DGCA के नए नियमों से बढ़ी परेशानी

DGCA ने 1 नवंबर 2025 से नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियम लागू किए हैं। इन नियमों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए पायलटों और क्रू को पर्याप्त आराम देने पर जोर दिया गया है। अब पायलट एक दिन में अधिकतम 8 घंटे उड़ान भर सकते हैं। नाइट लैंडिंग की सीमा 6 से घटाकर 2 कर दी गई है। क्रू को हर 24 घंटे में 10 घंटे आराम जरूरी है। इन बदलावों के चलते एयरलाइनों को अचानक क्रू की कमी का सामना करना पड़ा है।

इंडिगो पर सबसे ज्यादा असर क्यों?

इंडिगो के पास देश में सबसे बड़ा बेड़ा 434 विमान हैं। एयरलाइन रोज 2,300 से अधिक उड़ानें संचालित करती है। देश की कुल घरेलू उड़ानों में 60% हिस्सेदारी इंडिगो की है। कंपनी के पास अभी 5,456 पायलट, 10,212 केबिन क्रू और 41,000 से अधिक स्थायी कर्मचारी हैं, लेकिन नए नियमों ने फ्लाइट शेड्यूल पर सीधा असर डाला है।

यह भी पढ़ें : राजघाट जाकर रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin ने महात्मा गांधी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments