Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsडोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की मिली धमकी ! जानें आरोपी...

डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की मिली धमकी ! जानें आरोपी के साथ क्या हुआ ?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सोशल मीडिया पर हिंसक धमकी भरे पोस्ट करने के आरोप में फ्लोरिडा के शैनन एटकिंस को गिरफ्तार किया गया है। 46 वर्षीय एटकिंस के सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट ने FBI और सीक्रेट सर्विस को अलर्ट कर दिया, क्योंकि पिछले साल डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले की दो घटनाएं हो चुकी हैं।

क्या था धमकी भरा पोस्ट?

एटकिंस ने राष्ट्रपति ट्रंप के शपथग्रहण से एक दिन पहले अपने फेसबुक अपडेट में लिखा था, “अमेरिका को बचाने के लिए सिर्फ एक गोली चलाने की जरूरत है।” इस पोस्ट के बाद FBI और पुलिस ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि यह पोस्ट एटकिंस की गिरफ्तारी का मुख्य कारण बना। उसे पाम बीच, फ्लोरिडा में एक ट्रैफिक चेक के दौरान गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान क्या मिला?

एटकिंस की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को उसके पास से कोकीन के तीन बैग मिले। गिरफ्तारी के बाद एटकिंस ने दावा किया कि वह केवल मजाक कर रहा था, लेकिन पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने इसे गंभीर मामला मानते हुए उसकी गिरफ्तारी की। वेस्ट पाम बीच के पुलिस प्रमुख टोनी अराउजो ने कहा, “आज के माहौल में ऐसी बातें कहना खतरनाक हो सकता है।”

FBI और सीक्रेट सर्विस का हाई अलर्ट

यह मामला FBI और सीक्रेट सर्विस के लिए खासतौर पर संवेदनशील है, क्योंकि पिछले साल डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की दो अलग-अलग कोशिशें की गई थीं। इन घटनाओं के बाद से ट्रंप की सुरक्षा को लेकर इन एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी कर रखा है। यह गिरफ्तारी इस सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

एटकिंस के अन्य पोस्ट

शैनन एटकिंस के सोशल मीडिया पर और भी कई पोस्ट पाए गए, जिनमें से एक पोस्ट में उसने लिखा था, “इतिहास खुद को दोहराता है, हमारे यहां सालों से कोई हत्या नहीं हुई है।” यह सभी पोस्ट गंभीर रूप से ट्रंप की सुरक्षा से संबंधित चिंता बढ़ा रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments