Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपंजाबी एक्ट्रेस तानिया के पिता पर जानलेवा हमला, क्लीनिक में मरीज बनकर...

पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के पिता पर जानलेवा हमला, क्लीनिक में मरीज बनकर आए थे हमलावर 

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस तानिया के पिता डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज को शुक्रवार दोपहर को उनके ही क्लिनिक में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह घटना मोगा के कोट इसे खां इलाके स्थित उनके हरबंस नर्सिंग होम में हुई। इस मामले में पुलिस फिरौती के एंगल पर जांच कर रही है, क्योंकि डॉक्टर और एक्ट्रेस के पिता को पिछले काफी समय से आतंकी लखबीर लांडा के गुर्गों द्वारा परेशान किया जा रहा था, आरोपी उनसे करीब एक करोड़ रुपए की फिरौती मांग रहे थे।

घटना के बाद से डॉ. कंबोज को गंभीर हालत में मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments