Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedदिल्ली चुनाव में BJP की जीत श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है-...

दिल्ली चुनाव में BJP की जीत श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है- कृष्ण पंवार

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और उनकी जनकल्याणकारी नीतियों को देते हुए कहा कि जनता ने विकास और पारदर्शी शासन पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह जीत दर्शाती है कि दिल्ली के लोग पूर्व की सरकार के कुशासन से तंग आ चुके थे, इसलिए उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया है।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास के मामले में जो उन्नति और प्रगति की है, उसकी पहचान आज विश्वभर में दिखाई देती है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की विश्व में एक नई पहचान बनी है। पिछले 10 सालों में केंद्र सरकार ने बिना भेदभाव और सबका साथ सबका विकास की रणनीति अपनाते हुए हर वर्ग और क्षेत्र का विकास व कल्याण सुनिश्चित किया है।
कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री लगातार अपनी हार से बौखलाते हुए अनर्गल बयानबाजी कर रहे थे। उन्होंने तो यमुना में हरियाणा के लोगों द्वारा जहर मिलाने तक के बयान दिए। उन्होंने न केवल हरियाणा बल्कि दिल्ली की जनता का भी अपमान किया।

जनता ने भाजपा पर विश्वास जिताया है कि अब भारतीय जनता पार्टी दिल्ली को विकास के मार्ग पर तीव्र गति से आगे बढ़ाएगी। उन्होंने भाजपा की जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का धन्यवाद व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments