Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsझारखंड की सभी सीटों पर मतगणना शुरू, यहां देखें सबसे तेज नतीजे

झारखंड की सभी सीटों पर मतगणना शुरू, यहां देखें सबसे तेज नतीजे

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। उसके बाद ईवीएम की गिनती होगी। आज शाम तक यह तय हो जाएगा कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी और कौन राजनीतिक ताज पहनेगा?

राज्य के 24 जिला मुख्यालयों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं

डाक मतपत्रों और EVM के मतों की गिनती के लिए अलग-अलग हॉल बनाए गए हैं। राज्य के सभी 24 जिला मुख्यालयों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। पहले राउंड की मतगणना के नतीजे सुबह 9:30 बजे तक आने की उम्मीद है। तोरपा विधानसभा सीट का नतीजा सबसे पहले आने की उम्मीद है, जहां 13 राउंड में मतों की गिनती होगी। वहीं, धनवार, पोड़ियाहाट, नाला, सिमरिया और बोकारो विधानसभा सीटों के नतीजे सबसे आखिर में आएंगे, जिनकी गिनती 24-24 राउंड में होगी। इसी तरह मतगणना की प्रक्रिया में विभिन्न विधानसभा सीटों के नतीजे तय समय के अनुसार घोषित किए जाएंगे।

हटिया विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 23 राउंड की मतगणना होगी। यहां 496 मतदान केंद्र हैं। इसलिए यहां नतीजे आने में देरी होगी। इसके बाद कांके विधानसभा क्षेत्र में 22 राउंड की मतगणना होगी। यहां 482 बूथ हैं। सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 18 राउंड में मतगणना पूरी होगी। इसलिए यहां का नतीजा सबसे पहले आएगा।

झारखंड में कुल 67.74% मतदान हुआ

आपको बता दें कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए मतदान पूरा हो चुका है। विधानसभा चुनाव 2024 दो चरणों में हुआ था, जिसमें पहले चरण का मतदान 13 नवंबर और दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 20 नवंबर को हुआ था। झारखंड विधानसभा चुनाव का पहला चरण 43 निर्वाचन क्षेत्रों में हुआ था, जबकि दूसरे चरण में 38 सीटों पर मतदान हुआ था। झारखंड में 67.74% मतदान हुआ, जो 2019 के विधानसभा चुनाव से 1.65% अधिक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments