Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsचौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में मनाया गया संविधान सम्मान समारोह, मंत्री कृष्ण...

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में मनाया गया संविधान सम्मान समारोह, मंत्री कृष्ण बेदी रहे मुख्यातिथि

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : जींद स्थित चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के विधि विभाग के तत्वावधान में ‘संविधान सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अथिति के तौर पर मौजूद हरियाणा सरकार में सामजिक न्याय तथा आधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि हमारा संविधान हमारा गौरव है।

उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक को संविधान की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। भारत का संविधान हमें एकता और अखंडता का ज्ञान देता है। बेदी ने भारत के संविधान में मुख्य भूमिका निभाने वाले डॉ भीमराव अंबेडकर का स्मरण किया और कहा कि हमारे देश का संविधान दुनिया के सभी संविधानों में श्रेष्ठ है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विधि विभाग अध्यक्ष प्रो सुनील फौगाट ने भी शिरकत की। इस अवसर पर संविधान पर केन्द्रित एक लघु फिल्म के माध्यम से भारतीय संविधान बनाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।

विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने संविधान सम्मान समारोह के अवसर पर बोलते हुए कहा कि भारत का संविधान दुनिया में सबसे बड़ा लिखित संविधान है और हमारे नागरिकों, महिलाओं व अन्य वर्गों के अधिकारों को सुरक्षित करता है। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के वार्षिक कैलेंडर और डायरी का विमोचन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments