Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsकांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, कैथल से रणदीप सुरजेवाला...

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, कैथल से रणदीप सुरजेवाला के बेटे को दिया टिकट 

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज नॉमिनेशन फाइल करने का आखिरी दिन है। देर रात कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की, चौथी लिस्ट में 5 उम्मीदवारों के नामों को शामिल किया गया है जिसमें अंबाला कैंट से परिमल परी, पानीपत रूरल से सचिन कुंडू, नरवाना से सतबीर डबलेयान, रानियां से सर्वमित्र कंबोज और तिगांव से रोहित नागरा को मैदान में उतारा है।

Image

कांग्रेस ने पहली, दूसरी और तीसरी सूची में कुल 81 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था, चौथी सूची के बाद कांग्रेस के घोषित कैंडिडेट की संख्सा 86 हो गई है। कांग्रेस की जारी नई लिस्ट में कैथल से रणदीप सुरजेवाला के बेटे को प्रत्याशी घोषित किया है। गौरतलब हो कि हरियाणा में नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments