Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsकांग्रेस सिर्फ रोड़े अटकाने और भ्रम फैलाने वाली पार्टी है- धर्मेंद्र प्रधान 

कांग्रेस सिर्फ रोड़े अटकाने और भ्रम फैलाने वाली पार्टी है- धर्मेंद्र प्रधान 

शनिवार को पंचकूला में हुई भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारिणी बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत हरियाणा बीजेपी के तमाम नेता शामिल हुए। इस बैठक में अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी दिया साथ ही उन्होंने मंच से एलान करते हुए कहा कि हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी अकेले लड़ेगी।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी इस बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस भी की इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति में हरियाणा का अपना अहम योगदान है। अक्टूबर में हरियाणा विधानसभा के चुनाव होने हैं और जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।

धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस रोड़े अटकाने वाली पार्टी है और उनके पास देश और प्रदेश की जनता के हित का कोई एजेंडा नहीं है। कांग्रेस कुंठित हो चुकी है, इसलिए कांग्रेस नकारात्मक राजनीतिक करती है और दुविधा में फंसी हुई है। बता दें की केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भाजपा चुनाव प्रभारी भी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments