Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsउत्तर भारत में फिर बढ़ेगी ठंड, शीतलहर का अलर्ट जारी

उत्तर भारत में फिर बढ़ेगी ठंड, शीतलहर का अलर्ट जारी

उत्तर भारत के कई हिस्सों में एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौटने वाली है। मैदानी इलाकों में ठंडी और शुष्क हवाओं के असर से शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 15 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं तापमान को और नीचे गिरा सकती हैं, जिससे रातें ज्यादा सर्द होंगी।

इन राज्यों में गिरेगा तापमान
IMD के पूर्वानुमान के हवाले से मौसम विशेषज्ञों ने बताया है कि 24 से 26 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में 0 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
हालांकि दिन में धूप निकलने की संभावना है, लेकिन इसके बावजूद अधिकतम तापमान 13 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहने का अनुमान है।

पश्चिमी हिमालय में बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 24 और 25 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी की तीव्रता घट सकती है और इसकी जगह हल्की बारिश या छिटपुट वर्षा देखने को मिल सकती है।

27 जनवरी से बारिश का नया दौर
IMD ने बताया है कि 27 जनवरी से उत्तर-पश्चिमी भारत में बारिश का एक नया दौर शुरू हो सकता है। इस दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और हिमपात हो सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। 28 जनवरी को बारिश की गतिविधियां छिटपुट रह सकती हैं।

घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके साथ ही 24 से 26 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में बहुत घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है।
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी इसी अवधि के दौरान घने कोहरे की स्थिति बन सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments