Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsदिल्ली में और बढ़ने वाली है ठंड, जानें कैसा रहेगा अगले दो...

दिल्ली में और बढ़ने वाली है ठंड, जानें कैसा रहेगा अगले दो दिन का मौसम

उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड के बीच बारिश और घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में देश के उत्तर-पूर्वी इलाके के साथ-साथ मध्य भारत के कुछ इलाकों में तापमान में 2 से 3 सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, देश के पूर्वी हिस्से में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में तापमान शून्य से नीचे रह सकता है।

IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। वहीं, दिल्ली में 13 जनवरी को कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 जनवरी से 16 जनवरी तक उत्तर प्रदेश और राजस्थान में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, इन राज्यों के न्यूनतम तापमान में 2-3 सेल्सियस की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।

दिल्ली में कोल्ड डे की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश के साथ ही उत्तर-पूर्व, मध्य और पूर्वी भारत में तापमान 6 से 12 सेल्सियस रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 5 सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान और गुजरात के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे में तापमान में 2 से 6 सेल्सियस की गिरावट आई है। वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तराखंड और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 1 से 5 सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, दिल्ली में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है।

इन राज्यों में भी कोल्ड डे की चेतावनी

वहीं, 12 जनवरी से 16 जनवरी तक उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, 13 और 14 जनवरी को उत्तर प्रदेश और राजस्थान में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 13 जनवरी को कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments