Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsCM योगी ने ‘भारत रत्न’अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर किया...

CM योगी ने ‘भारत रत्न’अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर किया नमन, बोले – देश को नए विजन के साथ बढ़ाया आगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर लोकभवन, लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने लखनऊ का प्रतिनिधित्व करते हुए देश को विकास के नए विजन के साथ आगे बढ़ाया। उनकी जन्मशताब्दी पर पूरे देश में हर्ष और गर्व का माहौल है। भारत को विकास की गति और योगदान देने के लिए उन्हें ‘भारत रत्न’ से भी सम्मानित किया गया।

“राष्ट्रीय नेतृत्व को नई दिशा” – CM योगी

मुख्यमंत्री ने बताया कि अटल जी की पैतृक भूमि आगरा जिले के बटेश्वर में है। उनकी उच्च शिक्षा कानपुर से हुई और सार्वजनिक जीवन की शुरुआत बलरामपुर से की। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने संसद में सबसे अधिक समय तक उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और देश की राजनीति में नए आदर्श स्थापित किए। उनका व्यक्तित्व आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है।

“राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का हुआ निर्माण” – CM योगी

CM योगी ने कहा कि अटल जी की स्मृतियों को अमर बनाए रखने के लिए हमारी सरकार ने लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का निर्माण किया है। यह स्थल अटल जी के साथ-साथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भी समर्पित है। मुख्यमंत्री ने महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय शिक्षा और संस्कृति को नई दिशा दी। 1916 में उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना कर देश को नई राह दी। CM योगी ने आगे बताया कि महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के योगदान के लिए उन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया, जो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।

कार्यक्रम में कई मंत्री रहे मौजूद

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल और विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments