Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsयोग गुरु 'पद्मश्री' स्वामी शिवानंद जी के निधन पर CM योगी ने...

योग गुरु ‘पद्मश्री’ स्वामी शिवानंद जी के निधन पर CM योगी ने जताया दुःख

काशी के प्रख्यात योग गुरु ‘पद्मश्री’ स्वामी शिवानंद जी का शनिवार, 3 मई 2025 की रात वाराणसी में निधन हो गया। उनकी आयु 128-129 वर्ष बताई जा रही है, जिससे वह देश के सबसे वयोवृद्ध योगियों में गिने जाते थे।

125-year-old yoga guru Swami Sivananda receives Padma Shri - The Tribune

स्वामी शिवानंद जी को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में तकलीफ थी, जिसके चलते उन्हें इलाज के लिए वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने शनिवार रात को अंतिम सांस ली।

uttar pradesh varanasi padma shri shivanand baba death live photo video  updates | वाराणसी में 128 साल के शिवानंद बाबा का निधन: 3 दिन से BHU में  एडमिट थे; पद्मश्री के समय

स्वामी शिवानंद जी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए दुर्गाकुंड स्थित उनके आश्रम में रखा गया, और अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट पर किया जाएगा। उन्होंने अपना जीवन योग और समाज सेवा को समर्पित किया, विशेषकर कुष्ठ रोगियों की सेवा में। साथ ही वह पिछले 100 वर्षों से हर कुंभ में शामिल होते रहे।

2022 में भारत सरकार द्वारा योग और समाज सेवा के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया। वह इस सम्मान को पाने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बने। पद्मश्री सम्मान समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति को प्रणाम करने का उनका वीडियो काफी वायरल हुआ था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सीएम योगी ने कहा, “योग के क्षेत्र में अप्रतिम योगदान देने वाले काशी के प्रख्यात योग गुरु ‘पद्मश्री’ स्वामी शिवानंद जी का निधन अत्यंत दुःखद है… आपकी साधना एवं योगमय जीवन संपूर्ण समाज के लिए महान प्रेरणा है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments