Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent News2 दिवसीय हमीरपुर प्रवास पर रहेंगे CM  सुक्खू, नगर परिषद हमीरपुर के...

2 दिवसीय हमीरपुर प्रवास पर रहेंगे CM  सुक्खू, नगर परिषद हमीरपुर के स्ट्रीट फूड हब का करेंगे शिलान्यास 

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज से दो दिवसीय हमीरपुर के प्रवास पर रहेंगे यहां वह कुल्लू में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव के समापन के बाद पहुंचेंगे इस दौरान उनके साथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल भी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री सुक्खू अपने इस प्रवास के दौरान हमीरपुर में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे साथ ही वह स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे।

बता दें कि प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज कुल्लू के अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव के समापन के बाद एनआईटी हमीरपुर के हेलीपैड पर उतरेंगे जिसके बाद वह वहां से सर्किट हाउस पहुंचेंगे और करीब ढाई बजे हमीरपुर के बस स्टैंड पर रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

साथ ही बता दें कि वह 20 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे पक्का भरो में नगर परिषद हमीरपुर के स्ट्रीट फूड हब और अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments