Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsCM नायब सिंह सैनी का नारायणगढ़ दौरा, बोले- नशा तस्करों पर होगी...

CM नायब सिंह सैनी का नारायणगढ़ दौरा, बोले- नशा तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उपमंडल नारायणगढ़ के रेस्ट हाउस में प्रेस एसोसिएशन नारायणगढ़ तथा पत्रकार मंच नारायणगढ़ से जुड़े मीडिया प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने नारायणगढ़ के मीडिया प्रतिनिधियों की सराहना करते हुए कहा कि आप लोगों का मुझे सदैव सहयोग मिला है।

अपने राजनीतिक कैरियर के संघर्ष के दिनों को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के मीडिया साथियों का उन्हें भरपूर सहयोग और समर्थन मिला है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को भी सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए सरकार ने अनेक योजनाओं को लागू किया है। जनता को इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रतिदिन जनता की समस्याओं को सुनें और तत्परता से उनके निदान के लिए कार्रवाई करें।

जनता से जुड़ी खबरों को करें प्रकाशित

मुख्यमंत्री ने नारायणगढ़ के युवा पत्रकारों से कहा कि वे अपने वरिष्ठ पत्रकारों से मार्गदर्शन ले और सकारात्मक सोच के साथ जनता से जुडी खबरों को प्रकाशित करें। उन्होने कहा कि उनका सदैव प्रयास रहेगा कि नारायणगढ़ क्षेत्र विकास की बुलंदियों को छुए। नारायणगढ़ उपमण्डल में खेल स्टेडियम, हॉकी का एस्टोटर्फ, बागवानी का रिजनल सैंटर एवं कालेज, राजकीय महिला महाविद्यालय शहजादपुर, अधिकतर गांवों में कम्यूनिटी सैंटर, गांव डेरा में बिजली का पावर हाउस, कई पुल व सडक़े आदि कार्य करवाए जा रहे हैं। इन सुविधाओं के पूरा होने पर इलाके के लोगों को इनका फायदा मिलेगा।

15 जिलों में मेडिकल कॉलेज बने

उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिला में एक-एक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा और अब तक 15 जिलों में मेडिकल कॉलेज बन गए है तथा शेष जिलों में आगामी समय में मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो जाएंगे, इससे प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस को सख्त आदेश दिए गए हैं। अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर कानून अनुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि नशे को रोकने के लिए भी मानस पोर्टल लांच किया गया है जिस पर कोई भी व्यक्ति नशा तस्करों एवं नशा बेचने वालों से जुड़ी सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, सीएम के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे सहित उपमंडल के पत्रकार मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments