चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़: अपने सरकारी निवास संत कबीर कुटीर पर जनता से मिलकर उनकी शिकायतें सुनने के अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ऐसा कोई भी अवसर नहीं छोड़ते, जब उन्हें आम जनता से मिलकर उनसे बात कर सरकार के काम और जन समस्याओं की जानकारी हासिल हो सके। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सड़क पर कहीं भी अपने काफिले को रुकवाकर जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं। साथ ही वह उनके साथ एक परिवार के सदस्य की तरह से समय व्यतीत करते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का अपने प्रदेश की जनता से प्यार के कई किस्से सामने आ चुके हैं।
इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जब भी दिल्ली जाना होता है तो वह अपने सरकारी वाहनों या हेलीकॉप्टर के स्थान पर भारतीय रेल का सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं। यहीं कारण है कि मुख्यमंत्री के साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी भी अब ट्रेन में साधारण नागरिक की तरह सफर करते दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार को चंडीगढ़ से दिल्ली जाते समय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्री कृष्ण बेदी भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि शताब्दी ट्रेनों में स्वर्ण योजना के तहत किए गए बदलाव अद्भुत हैं। विकास की रफ्तार यह दर्शा रही है कि ‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ का सपना जल्द ही साकार होगा।
दिल्ली में अपना कार्य समाप्त करने के बाद मुख्यमंत्री ट्रेन के जरिए ही चंडीगढ़ वापस पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सैनी दिल्ली से वंदे भारत ट्रेन का सफर कर चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों से मुलाकात कर उनसे सरकार के कामकाज के बारे में जानकारी ली। साथ ही यात्रियों के परिवारजनों और उनके सुझाव भी लिए। इस दौरान कई लोग मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेते भी दिखाई दिए।
CM सैनी ने आम यात्री की तरह ट्रेन में सफर कर जाना यात्रियों का हाल, बोले- ‘जल्द साकार होगा…’
RELATED ARTICLES



