Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsCM सैनी ने की विकास कार्यो की समीक्षा बैठक, आधुनिक खेल स्टेडियम...

CM सैनी ने की विकास कार्यो की समीक्षा बैठक, आधुनिक खेल स्टेडियम बनाने के दिए आदेश

CM नायब सिंह सैनी ने रविवार को लाडवा IGN कॉलेज परिसर में अधिकारियों के साथ लाडवा हलके के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लाडवा के गांव धनौरा जट्टान में खेल स्टेडियम को आधुनिक खेल स्टेडियम में तब्दील करने के आदेश दिए। CM ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द क्रियान्वित किया जाए और सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी की जाएं।

2 गांवों का दौरा कर CM ने जताया आभार

रविवार को मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ लाडवा विधानसभा में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद उन्होंने दो गांवों का दौरा कर लोगों का आभार जताया और जनसभा को संबोधित किया। CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने के लिए लाडवा के गांव धनौरा जट्टान में आधुनिक खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। इस खेल स्टेडियम पर सरकार की ओर से करोड़ों रुपये मंजूर किए गए हैं।

स्टेडियम पर अब तक 2 करोड़ 34 लाख का खर्च

इस विधानसभा क्षेत्र में धनौरा जट्टां के साथ-साथ खैरा व बीड़ कालवा के खेल मैदानों में CSR के तहत करीब 20 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इस आधुनिक खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान की जाएंगी तथा एक इनडोर हॉल का निर्माण भी किया जाएगा। 6 एकड़ के इस खेल स्टेडियम के साथ लगती पंचायती जमीन को भी इसमें मिलाने के आदेश दे दिए गए हैं। इस खेल स्टेडियम पर सरकार की ओर से अब तक 2 करोड़ 34 लाख रुपए का बजट खर्च किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments