Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsCM नायब सैनी ने हिसार को दी बड़ी सौगात, हिसार में स्पोर्ट्स...

CM नायब सैनी ने हिसार को दी बड़ी सौगात, हिसार में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और गर्ल्स हॉस्टल का लोकार्पण

एमएच वन न्यूज, हिसार : प्रदेश में एक समान विकास का नारा देकर काम करने वाले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने नारे के अनुरूप हिसार में पार्टी प्रत्याशी की हार के बावजूद आज दो बड़ी परियोजनाओं का लोकापर्ण किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा और हिसार के ओपी जिंजल ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में शिरकत कर सावित्री जिंदल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और सीता राम जिंदल गर्ल्स हॉस्टल का लोकार्पण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आधुनिक सुविधाएं हमारे छात्रों, शिक्षकों, डॉक्टरों और स्टाफ के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को मेडिकल हब बनाने व फिट इंडिया के विजन को साकार करने के लिए प्रदेश की नॉन-स्टॉप सरकार ने हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का बीड़ा उठाया है। अब तक प्रदेश में 9 नए मेडिकल कालेज खोले जा चुके हैं।

वर्ष 2014 से पहले प्रदेश में केवल 6 ही मेडिकल कॉलेज थे, जिनकी संख्या बढ़कर अब 15 हो चुकी है। हरियाणा में 5 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में आयुष विश्वविद्यालय खोला गया है और फरीदाबाद, पंचकूला व रेवाड़ी में नर्सिंग कॉलेज खोले हैं।


नायब सैनी ने कहा कि हम चाहते हैं कि हर गरीब एवं बुजुर्ग व्यक्ति को नि:शुल्क चिकित्सा सेवा मिले। इसके लिए एक करोड़ 19 लाख चिरायु कार्ड बन चुके हैं, जिससे हर गरीब व्यक्ति को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा मिल रही हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, विधायक हिसार सावत्री जिंदल, विधायक नलवा रणधीर पनिहार, पूर्व सांसद राज्यसभा (रिटायर्ड) लेफ्टिनेंट जनरल डीपी वत्स व क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments