पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज पटियाला के दौरे पर रहेंगे. तय कार्यक्रम के मुताबिक सीएम मान सनौर विधानसभा स्थित दूधनसाधां अनाज मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. इस अवसर पर सीएम मान नवनिर्मित दूधनसाधां सब डिवीजनल कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर सीएम के साथ स्थानीय विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा समेत आप के अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे. इधर सीएम के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर है. सीएम की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है.
पटियाला में CM मान का कार्यक्रम, दूधनसाधां सब डिविजनल कॉम्प्लेक्स का करेंगे शुभारंभ, कई गणमान्य लोग रहेंगे मौजूद
RELATED ARTICLES



