Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsCM आतिशी ने कर दिया बड़ा ऐलान, विधायकों को मिलेंगे 10 करोड़...

CM आतिशी ने कर दिया बड़ा ऐलान, विधायकों को मिलेंगे 10 करोड़ की जगह इतने रुपए

दिल्ली के विधायक अब देश में सबसे अमीर होंगे! दिल्ली सरकार ने विधायक निधि को 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री आतिशी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। चुनाव से कुछ महीने पहले दिल्ली के विधायकों की निधि में बढ़ोतरी की गई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यूपी में विधायकों को खर्च करने के लिए हर साल सिर्फ 5 करोड़ रुपये मिलते हैं। उसे भी योगी सरकार ने दो साल पहले बढ़ाया था। दिल्ली में विधायकों को जितना फंड मिलता है, उतना देश के किसी भी राज्य में नहीं मिलता।

भाजपा ने आरोप लगाया कि जब दिल्ली राजस्व घाटे में चल रही है, ऐसे समय में विधायक निधि बढ़ाना सही नहीं था। इसके पीछे राजनीति है। चुनाव से पहले बड़ा खेल खेला जा रहा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, दिल्ली में इस बार खूब बारिश हुई। सड़क, फुटपाथ और सीवर की समस्याएं देखने को मिलीं। विधायक निधि बढ़ाने के लिए विधायक मुझसे मिल रहे थे। दोनों पार्टियों के विधायकों ने यह मांग की थी। इसलिए यह फैसला लिया गया है।

कहां मिलते हैं कितने रुपए

अगर देश की बात करें तो गुजरात सरकार अपने विधायकों को मात्र 1.5 करोड़ रुपये देती है, जबकि कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की सरकारें 2-2 करोड़ रुपये देती हैं। इन राज्यों के आंकड़े गिनाते हुए आतिशी ने कहा, ओडिशा, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश अपने विधायकों को खर्च करने के लिए मात्र 3 करोड़ रुपये देते हैं। महाराष्ट्र, केरल, झारखंड, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तराखंड 5 करोड़ रुपये देते हैं। जबकि हम दिल्ली के विधायकों को विधायक निधि में 15 करोड़ रुपये देने जा रहे हैं। यह न केवल देश में सबसे ज्यादा है बल्कि मौजूदा राज्यों से तीन गुना ज्यादा है। हमारी सरकार ऐसा इसलिए कर रही है ताकि दिल्ली के लोगों का काम न रुके।

राजस्व घाटे पर भाजपा को जवाब

राजस्व घाटे के भाजपा के आरोपों पर सौरभ भारद्वाज ने कहा, भाजपा 22 में से एक राज्य का नाम बताए जहां वे लाभ में सरकार चला रहे हैं। जैसे दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार 10 साल चली है। वे कहीं और ऐसे नहीं चल रहे हैं। हरियाणा में पार्टी हित को सर्वोपरि रखने संबंधी राहुल गांधी के बयान पर सौरभ भारद्वाज ने कहा, अगर राहुल गांधी अपनी पार्टी के नेताओं से कुछ कहते हैं तो यह उनकी पार्टी का मामला है। हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments