‘दया, दरवाजा तोड़ दो’ इस डायलॉग्स से तो आपको पता चल गया होगा कि हम किसकी बात कर रहे हैं। बता दें हिट क्राइम थ्रिलर टीवी शो CID अब दो OTT पर स्ट्रीम होगा। आपको बताए यह शो 21 जनवरी 1998 से 27 अक्टूबर 2018 तक सोनी टीवी पर प्रसारित हुआ था और इसे भारत का सबसे लंबा चलने वाला टेलीविजन शो माना जाता है।
जानकारी के मुताबिक, CID 2 के कुल 18 एपिसोड्स रिलीज होंगे। पहला एपिसोड 21 फरवरी को NETFLIX पर स्ट्रीम होगा। इसके बाद हर शनिवार और रविवार को रात 10 बजे नए एपिसोड प्रसारित किए जाएंगे। नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, CID, अब नेटफ्लिक्स के दरवाजे पर भी।
CID की कहानी मुंबई क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां ACP प्रद्युमन (शिवाजी साटम), सीनियर इंस्पेक्टर अभिजीत (आदित्य श्रीवास्तव) और सीनियर इंस्पेक्टर दया (दयानंद शेट्टी) मिलकर विभिन्न आपराधिक मामलों को सुलझाते हैं। इनकी टीम में फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सालुंके (नरेंद्र गुप्ता) और अन्य अधिकारी भी शामिल होते हैं।



