Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
AI के बारे में जानेंगे पंजाब के बच्चे, रोबोट बनाना सीखेंगे, मोहाली से शुरुआत
Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsAI के बारे में जानेंगे पंजाब के बच्चे, रोबोट बनाना सीखेंगे, मोहाली...

AI के बारे में जानेंगे पंजाब के बच्चे, रोबोट बनाना सीखेंगे, मोहाली से शुरुआत

पंजाब की मान सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कई क्रांतिकारी बदलाव कर रही है। फिर चाहे वो IIM में सरकारी शिक्षकों को प्रशिक्षण देना हो या फिर सरकारी स्कूलों के छात्रों को ISRO का लाइव लॉन्च दिखाना हो। अब इसी कड़ी में मान सरकार एक और कदम आगे बढ़ा रही है। जिससे पंजाब में शिक्षा का एक नया युग शुरू होने जा रहा है। आपको बता दें कि, पंजाब के स्कूलों में बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के बारे में पढ़ाया जाएगा। इसकी शुरुआत पंजाब के मोहाली के फेज-3B1 स्थित सीनियर सेकेंडरी सरकारी स्कूल में हो चुकी है।

AI की पढ़ाई

इस सीनियर सेकेंडरी सरकारी स्कूल में छात्रों को विश्वस्तरीय शिक्षा दी जा रही है। इस स्कूल में बच्चों को न सिर्फ AI के बारे में पढ़ाया जा रहा है। इसके साथ ही बच्चों को रोबोट बनाना भी सिखाने की तैयारी की जा रही है। अभी तक राज्य में ऐसा एक ही प्रोजेक्ट शुरू हुआ है। इसकी सफलता को देखने के बाद इसे हर स्कूल में ले जाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत छठी से आठवीं कक्षा तक के कुल 480 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।

करियर प्लानिंग

सीनियर सेकेंडरी सरकारी स्कूलों में AI के बारे में पढ़ाने वाली यह लैब सुमंगल फाउंडेशन द्वारा विकसित की गई है। इस टिंकरिंग लैब में बच्चों को कोडिंग तो सिखाई ही जाती है, साथ ही उन्हें 3डी प्रिंटिंग डिजाइन के बारे में भी सिखाया जाता है। इसके अलावा बच्चों को उनके करियर की प्लानिंग के बारे में भी समझाया और बताया जाता है। कुल मिलाकर जिस कोर्स और पढ़ाई पर अब तक लाखों खर्च होते थे, अब वो सारा ज्ञान सरकारी स्कूलों में बच्चों को मुफ्त में दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments