Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsमुख्यमंत्री नायब सैनी ने खुद बनाई जलेबी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ोली के...

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खुद बनाई जलेबी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ोली के साथ मिलकर चखा स्वाद

चंद्रशेखऱ धरणी, चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गोहाना में चर्चित बड़ी जलेबियां बनाने वाली दुकान पर जलेबियां तली और बनाई। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गोहाना की जलेबियों को लेकर तारीफ करते हुए कहा था कि वह जलेबी बनाने की फैक्ट्री लगा देंगे, जिसमें लोगों को रोजगार मिलेगा। इसे लेकर बीजेपी ने उस समय राहुल गांधी समेत कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था। इतना ही नहीं, बीजेपी के अलावा आम जनता में भी राहुल गांधी के इस बयान को लेकर काफी मजाक हुआ था। राहुल गांधी का यह बयान पूरे देश की मीडिया में छा गया था, क्योंकि हरियाणा के गोहाना की जलेबियां ना केवल हरियाणा, बल्कि पूरे देश में प्रसिद्ध है। हरियाणा के अलावा पड़ोसी राज्यों में भी यहां से जलेबियों की सप्लाई की जाती है।

जाटलैंड में बीजेपी ने लगा दी सेंध

राहुल गांधी के इस बयान के बाद जहां पूरे प्रदेश में उनका मजाक बना, बल्कि जाट लैंड के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ में भी इस बार बीजेपी सेंधमारी करने में सफल हो गई। गोहाना से पहली भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर डॉ. अरविंद शर्मा ने जीत हासिल की। इससे पहले यहां से भारतीय जनता पार्टी का कोई भी उम्मीदवार जीत नहीं दर्ज कर पाया था।
लड्डू की जगह बांटी थी जलेबियांविधानसभा चुनाव में जीत मिलने और राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनने पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इस बार लड्डू के स्थान पर जलेबी को प्रमुखता दी थी। बकायदा बीजेपी के एक नेता ने तो राहुल गांधी को भी जलेबियां गिफ्ट में भिजवा दी थी।

सीएम ने राहुल गांधी को दिया संदेश

हरियाणा दिवस के मौके पर गोहाना पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खुद जलेबियां तलकर राहुल गांधी और कांग्रेस के नेताओं को यह संदेश देने की कोशिश की है कि जलेबियां किसी फैक्ट्री में नहीं, बल्कि इंसान के हाथों से ही बनाई जाती है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने खुद जलेबियां बनाकर बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल और कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के साथ मिलकर उनका स्वाद भी चखा। मुख्यमंत्री की ओर से खुद जलेबियां बनाना पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। मुख्यमंत्री के जलेबी बनाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments