Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsमुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे तीसरे पंचकूला पुस्तक मेले का उद्घाटन 

मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे तीसरे पंचकूला पुस्तक मेले का उद्घाटन 

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा को एक भारत श्रेष्ठ भारत की अवधारणा को साकार करने के लिए ऊर्जा संस्कृति समिति की पहल पर विभिन्न विभागों के संयुक्त प्रयास से 4 से 10 नवम्बर, तक इंद्रधनुष ऑडिटोरियम, सेक्टर-5, पंचकूला में ‘तृतीय पंचकूला पुस्तक मेला’ का आयोजन किया जा रहा है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि ऊर्जा संस्कृति समिति की पहल पर ऊर्जा विभाग हरियाणा, पर्यावरण विभाग, पुलिस विभाग एवं एचएसवीपी के सानिध्य में अक्षय ऊर्जा विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, संस्कृति विभाग, महिला एवं बाल विकास, परिवहन विभाग, जिला प्रशासन एवं नगर निगम पंचकूला की संयुक्त पहल पर हिन्दी, अंग्रेजी, पंजाबी भाषा के 100 से अधिक प्रकाशकों की किताबों की दुनिया पंचकूला के नागरिक समाज के लिए प्रदर्शित की जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments