Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
Chhattisgarh : 1.5 करोड़ के ईनामी 52 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsChhattisgarh : 1.5 करोड़ के ईनामी 52 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सुरक्षाबलों...

Chhattisgarh : 1.5 करोड़ के ईनामी 52 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार को 52 नक्सलियों ने पुलिस और सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से 49 नक्सलियों पर कुल 1.41 करोड़ रुपये का इनाम रखा गया था। आत्मसमर्पण करने वालों में 21 महिलाएं भी शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ में 52 नक्सलियों का सरेंडर, 49 पर था 1.41 करोड़ का इनाम

स्पेशल जोन से जुड़े थे सभी नक्सली

बीजापुर पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC), आंध्र-ओडिशा बॉर्डर डिवीजन और भामरागढ़ एरिया कमेटी में सक्रिय थे। ये सभी नक्सली लंबे समय से राज्य पुलिस, CRPF और अन्य सुरक्षा बलों के खिलाफ हिंसक गतिविधियों में शामिल थे।

Red Terror Then and Now: India's Shrinking Naxal Map - IndiaTracker

अधिकारियों ने दी जानकारी

बीजापुर के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह आत्मसमर्पण राज्य सरकार की पहल ‘पुनर्वास नीति’ के तहत हुआ। इस कार्यक्रम के तहत नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने, रोजगार पाने और पुनर्वास का मौका दिया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार की पुनर्वास नीति और पुलिस की पहल से प्रभावित होकर नक्सली हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments