Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsबांग्लादेश में फिर मचा बवाल, सड़कों पर उतरी सेना 

बांग्लादेश में फिर मचा बवाल, सड़कों पर उतरी सेना 

पड़ोसी देश बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद एक बार फिर से हलचल मच गई है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बांग्लादेश से शरण लेने के बाद तीन महीने बाद उनकी पार्टी अवामी लीग के कार्यकर्ता देश में मौजूद अंतरिम युनूस सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने उतर गई जिसके बाद युनूस सरकार ने इस प्रदर्शन पर काबू पाने के लिए सड़कों पर सेना उतार दी है।

बांग्लादेश की सेना ने प्रदर्शन से पहले अवामी लीग सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। सेना की सख्ती के बावजूद पार्टी समर्थक और नेता अंतरिम सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने सड़क पर उतरे। आवामी लीग ने अपने नेताओं को गलत तरीके से फंसाने, छात्र विंग पर प्रतिबंध लगाने और एएल कार्यकर्ताओं को सताने के लिए यह विरोध प्रदर्शन किया।

बता दें कि इससे पहले बांग्लादेश की सेना और पुलिस ने अमरीका के चुने गए नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जीत के समर्थन में जश्न की रैली निकालने के आरोप में शनिवार को 10 लोगों को गिरफ्तार किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments