Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsChandigarh : अवैध हथियार मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब...

Chandigarh : अवैध हथियार मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 367 आरोपी गिरफ्तार

शहर में सक्रिय गैंगस्टरों और संगठित अपराध से जुड़े तत्वों के खिलाफ पुलिस ने बीते छह वर्षों में व्यापक अभियान चलाया है। वर्ष 2020 से नवंबर 2025 तक 16 पुलिस थानों की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी मात्रा में अवैध हथियार जब्त किए गए हैं। इस दौरान पुलिस ने 151 हथियार, जिनमें आधुनिक पिस्टल और राइफलें शामिल हैं, 435 जिंदा कारतूस और 516 चाकू बरामद किए हैं।

इस अवधि में पुलिस ने 326 आपराधिक मामले दर्ज कर 367 आरोपितों को गिरफ्तार किया। इन कार्रवाइयों के चलते कई संभावित गैंगवार और संगठित अपराध की साजिशों को समय रहते नाकाम किया गया।

कुख्यात गैंगस्टरों के नेटवर्क पर वार

पुलिस कार्रवाई में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ जैसे कुख्यात गैंगस्टरों के सहयोगियों को भी निशाने पर लिया गया। इनके करीबियों से पिस्टल और गोलियां बरामद कर पुलिस ने कई बड़ी वारदातों को होने से पहले ही रोक दिया। आंकड़ों से साफ है कि हर साल गैंगस्टरों और हिस्ट्रीशीटरों से हथियारों और धारदार हथियारों की बरामदगी में लगातार इजाफा हुआ है।

आर्म्स एक्ट के मामलों में लगातार बढ़ोतरी

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार,

  • 2020 में आर्म्स एक्ट के 37 मामले दर्ज हुए और 39 आरोपी पकड़े गए।
  • 2021 में 34 मामलों में 36 गिरफ्तारियां हुईं।
  • 2022 में यह आंकड़ा बढ़कर 62 मामले और 66 गिरफ्तारियां हो गया।
  • 2023 में 49 मामलों में 54 आरोपी गिरफ्तार किए गए।
  • 2024 में पुलिस ने 72 मामले दर्ज कर 83 लोगों को हिरासत में लिया।
  • वहीं 2025 में 5 नवंबर तक 79 मामलों में 89 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

गोल्डी बराड़ और बिश्नोई गैंग पर बड़ी कार्रवाई

पुलिस की प्रमुख सफलताओं में गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों से चार पिस्टल और 51 जिंदा कारतूस की बरामदगी शामिल है।

पंजाब पुलिस के सहयोग से क्राइम ब्रांच ने गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) से छह आरोपितों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों पर वीवीआईपी इलाके में एक कारोबारी के घर पर फायरिंग कर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है।

यह भी पढ़ें : भारतीय टीम का एलान, ईशान-रिंकू की वापसी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments