Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsChandigarh : अमेरिका में की गर्लफ्रेंड की हत्या, झूठी कंप्लेंट कर लौटा...

Chandigarh : अमेरिका में की गर्लफ्रेंड की हत्या, झूठी कंप्लेंट कर लौटा भारत, पुलिस ने इंटरपोल से किया गिरफ्तार… 

चंडीगढ़ के रहने वाले एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की अमेरिका जाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद ही इस मामले से बचने के लिए पुलिस स्टेशन जाकर अपनी गर्लफ्रेंड की गुमशुदगी की कंप्लेंट दर्ज कराई और फिर अगले ही दिन भारत लौट आया। आपको बता दें कि आरोपी शनिवार के दिन अमेरिका से फ्लाइट लेकर अमृतसर पहुंच गया था। जिसके बाद जानकारी मिली की वह चंडीगढ़ भी गया था।

FIR दर्ज होने के बाद से ही पुलिस जानकारी में जुट गई थी, और फिर आरोपी को पुलिस ने आखिरकार इंटरपोल की मदद से तमिलनाडू से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम अर्जुन शर्मा है जो चंडीगढ़ का निवासी है इसके अलावा मृतका की पहचान निकिता गोडिशला को तौर पर हुई है जिसकी उम्र 27 वर्ष थी। इसके साथ ही निकिता हैदराबाद की रहने वाली थी।

क्या है पूरा मामला ?

हॉवर्ड काउंटी पुलिस स्टेशन में 2 जनवरी की तारीख को मृतका की गुमशुदगी की कंप्लेंट दर्ज कराई गई थी। अर्जुन ने पुलिस के सामने दावा किया था कि निकिता नए साल की शाम से ही लापता है। पुलिस को उसने कहा था कि उसने आखिरी बार निकिता को कोलंबिया के ट्विन रिवर्स रोड स्थित अपने फ्लैट में देखा था। पुलिस को ये शिकायत देकर वो घर वापस आ गया था। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई और फिर पुलिस को जानकारी मिली की जिस दिन अर्जुन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी वो उसी दिन अमृतसर के लिए रवाना हो गया था।

इसके बाद पुलिस को अर्जुन पर हल्का शक महसूस हो रहा था, अपने इसी शक को दूर करने के लिए पुलिस तलाशी लेने अर्जुन के फ्लैट पर पहुंच गई। जब पुलिस अर्जुन के फ्लैट पर पहुंची तो वहां पर निकिता गोडिशला का शव देखकर पुलिस खुली की खुली रह गई। निकिता के शरीर पर चाकू के कई निशान थे, जिससे ये तो साफ हो गया था कि निकिता की हत्या बेरहमी से की गई है। इसके बाद पुलिस ने अर्जुन शर्मा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।

नए साल की शाम को हत्या की आशंका

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि निकिता की हत्या नए साल की शाम करीब 7 बजे के बाद हुई। हालांकि, इस वारदात के पीछे की असली वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है। पुलिस इस पहलू की भी गहराई से जांच कर रही है कि क्या घटना से पहले दोनों के बीच किसी तरह का झगड़ा या तनाव हुआ था।

यह भी पढ़ें : नूंह के गन हाउस में जोरदार धमाका, 50 फीट दूर तक बिखरे शीशे…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments