Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsChandigarh : CM भगवंत सिंह मान - "अगर कोई गोलियां चलाकर अपनी...

Chandigarh : CM भगवंत सिंह मान – “अगर कोई गोलियां चलाकर अपनी मां की गोद में सोने की सोच रहा है, तो यह भूल जाए”

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गैंगस्टरों और अपराधियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा “अगर कोई गोलियां चलाकर अपनी मां की गोद में सोने की सोच रहा है, तो यह भूल जाए। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेगी।” मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।

विपक्षी पार्टीयों पर साधा निशाना

लॉ एंड ऑर्डर के सवाल पर भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब में अपराध और गैंगस्टर कल्चर की जड़ें पिछली सरकारों के शासनकाल में बोए गए कांटों में हैं। “गैंगस्टर उनके समय में पैदा हुए और अब वर्चस्व के लिए लड़ रहे हैं। जनता को उनकी गलतियों का नुकसान झेलना पड़ रहा है।” भगवंत सिंह मान ने बताया कि सरकार विदेशों से आने वाली कॉल्स और फंडिंग की गहराई से जांच कर रही है।

कबड्डी खिलाड़ी की हत्या पर बोले CM

कबड्डी खिलाड़ी की हत्या के मामले पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पुलिस जांच में जुटी है। “कबड्डी में विवाद पूरी दुनिया में रहते हैं, लेकिन पंजाब में किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है।”

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की हत्या

पंजाब के मोहाली में रविवार को एक कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर राणा बलाचौरिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात सोहाना इलाके में चल रहे एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार, कुछ युवक सेल्फी लेने के बहाने राणा बलाचौरिया के पास पहुंचे और अचानक उन पर गोलियां दाग दीं। एक गोली सीधे सिर में लगी, जिससे वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments