Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsCBSE ने कक्षा 10वीं- 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखों का किया...

CBSE ने कक्षा 10वीं- 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखों का किया ऐलान

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है इन दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। सीबीएसई द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च और 12वीं की परीक्षाएं 4 अप्रैल तक चलेंगी।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कहा है कि डेट शीट तैयार करते समय छात्रों की सहूलियत का ध्यान रखा गया है इसमें 12वीं के छात्रों के लिए प्रवेश परीक्षाओं के आयोजन की तारीख को भी ध्यान में रखा गया है। प्रवेश परीक्षाओं से काफी पहले परीक्षाओं को पूरा करने की कोशिश की गई है जिससे छात्रों को बोर्ड और प्रवेश परीक्षाओं दोनों के लिए टाइम मैनेजमेंट में मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments