Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsहरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान चरम पर, पूर्व CM मनोहर...

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान चरम पर, पूर्व CM मनोहर लाल का कांग्रेस पर कटाक्ष

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने इंद्री में चुनावी रैली को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर नया रिकॉर्ड स्थापित करने जा रही है जो अब तक किसी भी दल ने नहीं किया है साथ ही उन्होंने उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस प्रदेश में 2-2 बार सरकार बनाकर अब तक बराबरी पर है उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं, कांग्रेस ने एक बार जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में तीसरी बार देश की सत्ता में वापसी की थी तब कांग्रेस के सामने कोई दूसरा बड़ा दल नहीं था।

विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। नायब सिंह सैनी ने रादौर में भाजपा की जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्ष के कार्यकाल में भाजपा ने प्रदेश में कई विकास कार्य करवाए हैं। वहीं कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों की मांग पर धान की सरकारी खरीद शुरू करने का भी एलान किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments