Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsबुड्ढा दरिया सफाई अभियान तेज़, निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने दिए...

बुड्ढा दरिया सफाई अभियान तेज़, निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने दिए सख्त निर्देश

दीपक शर्मा, चंडीगढ़ : पंजाब के बुड्ढा दरिया को स्वच्छ करने को लेकर अब प्रदेश सरकार गंभीर हो गई है। इसे लेकर पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने म्यूनिसिपल भवन में पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पंजाब विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण विभाग और पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर बुड्ढा दरिया को प्रदूषण-मुक्त बनाने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से इंडस्ट्री के गंदे पानी की निकासी पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर होगी कार्रवाई

बैठक के दौरान स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि बुड्ढा दरिया को प्रदूषित करने की किसी भी उद्योग या व्यक्ति को अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने आदेश दिया कि जो भी फैक्ट्रियां या इकाइयां नियमों का उल्लंघन कर रही हैं, उनके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए।
कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एक संयुक्त टीम का गठन करे, जिसमें नगर निगम लुधियाना के अधिकारी भी शामिल हों।

उन्होंने कहा कि यह संयुक्त टीम रोजाना जांच करेगी कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट कब दूषित होता है और इसके प्रदूषण के लिए कौन से स्रोत जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पूरी रिपोर्ट तैयार कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश को प्रदूषण-मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए सरकार, प्रशासन और जनता को मिलकर काम करना होगा।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर बैठक में स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तेजवीर सिंह, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण विभाग के प्रबंधकीय सचिव प्रियंक भारती, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन डॉ. आदर्श पाल सिंह, स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक गुरप्रीत सिंह खैहरा, पीएमआईडीसी के सीईओ दीप्ति उप्पल सहित पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments