Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsBMC Election 2026 : चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी, बीजेपी...

BMC Election 2026 : चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी, बीजेपी गठबंधन बहुमत के करीब, विपक्षी खेमें दे रहे कड़ी टक्कर…

महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। इन चुनावों के लिए 15 जनवरी को मतदान कराया गया था। राज्यभर में कुल 893 वार्डों में मुकाबला हुआ, जिसमें 15,931 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है। सभी नगर निगमों में सबसे ज्यादा निगाहें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) पर टिकी हुई हैं।

शुरुआती रुझानों के मुताबिक यहां भाजपा गठबंधन बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा नागपुर, पुणे, नासिक और ठाणे जैसे प्रमुख नगर निगमों में भी भाजपा गठबंधन आगे चलता नजर आ रहा है। मतगणना के साथ-साथ राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और रुझानों पर सभी दलों की नजर बनी हुई है। अंतिम नतीजों से यह तय होगा कि शहरी स्थानीय निकायों में किस पार्टी का दबदबा कायम रहेगा।

बीजेपी गठबंधन बहुमत के करीब

बीएमसी चुनावों में हर गुजरते पल के साथ सियासी तस्वीर बदलती नजर आ रही है। ताजा रुझानों के मुताबिक महायुति का बृहन्मुंबई महानगरपालिका पर कब्जा होता दिखाई दे रहा है, लेकिन मुकाबला एकतरफा नहीं है। भाजपा और उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के बीच कड़ी टक्कर बनी हुई है।

अब तक के आंकड़ों में भाजपा करीब 53 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना भी मजबूत चुनौती पेश कर रही है और लगभग 43 सीटों पर आगे चल रही है। लगातार बदलते रुझानों ने चुनावी माहौल को बेहद रोमांचक बना दिया है और यह साफ है कि अंतिम नतीजों तक राजनीतिक उठापटक जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें : राजधानी में बढ़े ‘डिजिटल अरेस्ट’ के मामले, 70 वर्षीय महिला से ऐंठे 7 करोड़…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments