Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsBLA के हमले से पाकिस्तान में हड़कंप, भारत पर लगाया आरोप, विदेश...

BLA के हमले से पाकिस्तान में हड़कंप, भारत पर लगाया आरोप, विदेश मंत्रालय ने दिखा दी औकात

भारत ने बलूचिस्तान में हुए हालिया सिलसिलेवार हमलों को लेकर पाकिस्तान द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने साफ कहा है कि इस तरह के आरोप इस्लामाबाद की पुरानी रणनीति का हिस्सा हैं, जिनका मकसद अपनी आंतरिक विफलताओं से ध्यान हटाना है।

विदेश मंत्रालय का बयान

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान के आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने कहा, “हर हिंसक घटना के बाद बेबुनियाद आरोप लगाने के बजाय पाकिस्तान को बलूचिस्तान के लोगों की वास्तविक मांगों और चिंताओं पर ध्यान देना चाहिए।”

BLA ने ली हमलों की जिम्मेदारी

इस बीच, बलूचिस्तान में क्वेटा, ग्वादर समेत करीब एक दर्जन स्थानों पर हुए हमलों की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है। पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक, इन हमलों में 18 नागरिकों और 15 सैनिकों की मौत हुई है। हमलों में आत्मघाती हमलावरों के साथ-साथ BLA की महिला लड़ाकों के शामिल होने की भी बात कही गई है।

भारत पर फिर लगाए झूठे आरोप

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने आरोप लगाया कि बलूचिस्तान हमलों के पीछे भारत का हाथ है। उन्होंने दावा किया कि इन हमलों की योजना भारत ने आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर बनाई। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विभाग (ISPR) ने भी इन हमलों को भारत समर्थित बताया है। हालांकि भारत ने एक बार फिर दोहराया है कि वह आतंकवाद के सभी रूपों का विरोध करता है और क्षेत्रीय अस्थिरता के लिए पाकिस्तान की अपनी नीतियां जिम्मेदार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments