Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsदिल्ली में BJP की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने जताया आभार, कहा-...

दिल्ली में BJP की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने जताया आभार, कहा- जनशक्ति सर्वोपरि!

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 27 वर्षों बाद राजधानी में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है। चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा ने 47 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) को 23 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। कांग्रेस इस बार भी खाता नहीं खोल पाई। भाजपा की इस जीत के बाद पार्टी समर्थकों में जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, “जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता।”

उन्होंने आगे कहा, “यह हमारी गारंटी है और हम सुनिश्चित करेंगे कि दिल्ली, विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।”

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली की जनता को संबोधित करते हुए लिखा, “दिल्ली के सभी भाई-बहनों को भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो अपार स्नेह और आशीर्वाद दिया है, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments