Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsChandigarh नगर निगम चुनाव में BJP की जीत, सदमे में गई कांग्रेस!

Chandigarh नगर निगम चुनाव में BJP की जीत, सदमे में गई कांग्रेस!

चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने निर्णायक जीत दर्ज की है। भाजपा उम्मीदवार सौरभ जोशी ने भारी मतों के अंतर से चुनाव जीतते हुए मेयर पद हासिल किया। इस जीत के साथ ही सौरभ जोशी चंडीगढ़ के 29वें मेयर बन गए हैं।

भाजपा को मिले सबसे ज्यादा वोट

इस बार मेयर चुनाव की प्रक्रिया पहले से अलग रही। गुप्त मतदान (सीक्रेट बैलेट) के बजाय पार्षदों से हाथ उठाकर वोटिंग करवाई गई। मतदान में भाजपा को कुल 18 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी को 11 वोट और कांग्रेस को 7 वोटों पर संतोष करना पड़ा।

पहली बार तीनों पार्टियां आमने-सामने

यह चुनाव कई मायनों में खास रहा। पहली बार भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अलग-अलग मेयर उम्मीदवार मैदान में उतारे। इससे पहले के दो चुनावों में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के साथ चुनाव लड़ती रही थीं।

जीत के बाद भावुक हुए सौरभ जोशी

मेयर चुने जाने के बाद सौरभ जोशी भावुक नजर आए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उनके पिता हमेशा उन्हें सही रास्ते पर चलने की सीख देते थे और आज उसी का परिणाम सामने है। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपने वार्ड के बुजुर्गों और युवाओं को देते हुए कहा कि उन्हें हर वर्ग से भरपूर समर्थन मिला।

सीनियर डिप्टी मेयर पद पर भी भाजपा का कब्जा

मेयर चुनाव के साथ ही सीनियर डिप्टी मेयर पद पर भी भाजपा को सफलता मिली। इस पद के लिए भाजपा उम्मीदवार जसमनप्रीत सिंह ने जीत दर्ज की। आम आदमी पार्टी के सभी 11 पार्षदों ने अपने उम्मीदवार मुन्नवर राणा के पक्ष में मतदान किया, लेकिन संख्या कम होने के कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

डिप्टी मेयर पद पर भी भाजपा ने दर्ज की जीत

इसके बाद हुए डिप्टी मेयर पद के चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी का दबदबा कायम रहा। भाजपा की उम्मीदवार सुमन शर्मा ने 18 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी की जसविंदर कौर को 11 वोट मिले। इस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर खड़े आप नेता रामचंद्र पहले ही अपना नामांकन वापस ले चुके थे, वहीं कांग्रेस के पार्षद मतदान से पहले ही सदन से बाहर चले गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments