Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsजिला अध्यक्षों के साथ बैठक के बाद BJP प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल...

जिला अध्यक्षों के साथ बैठक के बाद BJP प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली का बड़ा दावा, जानिए क्या बोल गए बड़ोली ?

नकुल जसूजा, चंडीगढ़ : हरियाणा में एक और कांग्रेस जहां पिछले कईं सालों से अपना संगठन बनाने के अलावा बीते तीन महीने से विधायक दल का नेता भी नहीं चुन पाई है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी लगातार प्रदेश में अपनी पकड़ को मजबूत करती जा रही है। लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर इतिहास बना चुकी भारतीय जनता पार्टी पहले से अधिक मजबूती के साथ जनता के साथ जुड़ाव के साथ अपने कार्यकर्ताओं की संख्या को भी बढ़ाने में जुटी है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में मौजूद अपने संगठन को मजबूत करने के साथ उसे विस्तार देने के काम में भी जुट चुकी है। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी संगठन के साथ आगामी निकाय चुनाव को लेकर भी अपनी तैयारी पूरी कर चुकी है। पार्टी के संगठन और आगामी रुपरेखा को लेकर बीजेपी की ओर से चंडीगढ़ में सभी जिला अध्यक्षों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल हुए। जिला अध्यक्षों के साथ बैठक के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने पार्टी की आगमी रणनीति को लेकर बड़ा खुलासा किया।

‘प्रदेश में बने 377 नए मंडल’
हरियाणा में पन्ना प्रमुख तक अपने संगठन का विस्तार कर चुकी भारतीय जनता पार्टी ने इस बार प्रदेश में 377 नए मंडल बनाए हैं। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने बताया कि पार्टी की ओर से संगठन पर्व मनाया जा रहा है। इसके तहत हरियाणा में 20629 बूथों पर पार्टी के 43 लाख नए सदस्य बनाए गए हैं। इसके अलावा 38 हजार सक्रिय सदस्य भी बनाए गए हैं। सदस्यता अभियान के बाद अब बूथ के चुनाव की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है, जिसे 2 से 3 दिन में पूरा कर लिया जाएगा।

‘बनेगी ट्रिपल इंजन सरकार’
हरियाणा में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर मोहन लाल बड़ोली ने कहा कि बैठक में इस पर भी चर्चा की गई है। निकाय चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है और घोषणा होते ही इस कार्य में जुट जाएगी। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा और लोकसभा की तरह से निकाय में भी प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और कार्यों पर मुहर लगाकर यहां ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का कार्य करेगी।

‘दिल्ली में भी बनेगी बीजेपी सरकार’
दिल्ली में होने वाले चुनाव को लेकर हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली की जनता ने पिछले 10 साल तक भ्रष्टाचार को झेला है। वहां की जनता अब सच्चाई को जान चुकी है। इसलिए अब वह मन बना चुकी है कि इस बार बीजेपी की सरकार बनानी है। इसलिए इस बार दिल्ली में भी पूरी तरह से एक तरफा माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments