Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsश्री माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे BJP अध्यक्ष JP नड्डा, माता...

श्री माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे BJP अध्यक्ष JP नड्डा, माता रानी की पूजा-अर्चना की

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने प्रसिद्ध श्री माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचकर माता रानी की पूजा-अर्चना की। उनकी इस धार्मिक यात्रा के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

Image

नड्डा ने श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में विधिपूर्वक पूजा की और देश की सुख-समृद्धि और शांति के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उनके साथ कई पार्टी के वरिष्ठ नेता और स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद थे। मंदिर प्रबंधन समिति के अधिकारियों ने नड्डा का स्वागत किया और उन्हें मंदिर की धार्मिक परंपराओं की जानकारी दी।

Image

मंदिर दर्शन के बाद नड्डा ने मीडिया से बातचीत में कहा, “माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। मैंने देशवासियों की खुशहाली और राष्ट्र की प्रगति के लिए प्रार्थना की है।”

Image

उनकी यह यात्रा आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बेहद अहम मानी जा रही है। माना जा रहा है कि नड्डा का यह दौरा पार्टी कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने और जनता के बीच धार्मिक आस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
बता दें कि श्री माता वैष्णो देवी भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं। बीजेपी अध्यक्ष की इस यात्रा ने स्थानीय समर्थकों और श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखा गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments