Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsभाजपा दुनिया का सबसे बड़ा दल ही नहीं बल्कि दिलों में बसने...

भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा दल ही नहीं बल्कि दिलों में बसने वाली पार्टी है- PM मोदी 

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज की। भाजपा प्रदेश में जीत की हैट-ट्रिक लगाने वाली पहली पार्टी बन गई है।

चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि चांदी का चम्मच लेकर पैदा होने वाले, जाति का जहर फैला रहे हैं। वह जाति के नाम पर लोगों को लड़वा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह कांग्रेस पार्टी ही है, जिसने दलित और पिछड़ों पर सबसे ज्यादा अत्याचार किया है।

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हरियाणा में झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी भारी पड़ी है। हरियाणा की जनता ने नया इतिहास रच दिया है।

बता दें कि अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हरियाणा में अब तक 13 चुनाव हुए हैं, इनमें से 10 चुनाव में हरियाणा के लोगों ने हर 5 साल के बाद सरकार बदली लेकिन, इस बार हरियाणा के लोगों ने जो किया है, वो अभूतपूर्व है। पहली बार ऐसा हुआ है कि 5-5 साल के दो कार्यकाल पूरा करने वाली किसी सरकार को हरियाणा में फिर से मौका मिला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments