Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsBJP ने  बिहार-राजस्थान में बदले पार्टी अध्यक्ष, 6 राज्यों में नियुक्त किए...

BJP ने  बिहार-राजस्थान में बदले पार्टी अध्यक्ष, 6 राज्यों में नियुक्त किए प्रभारी 

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार और राजस्थान में नए अध्यक्षों का ऐलान किया है जहां दिलीप जायसवाल को बिहार बीजेपी का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है तो वहीं भाजपा ने मदन राठौड़ को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा है। बता दें कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की जगह दिलीप जायसवाल को बिहार में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है फिलहाल दिलीप जायसवाल बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री हैं।

भाजपा ने जहां राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है तो वहीं, बीजेपी ने छह राज्यों में प्रभारी भी नियुक्त किए हैं। बीजेपी ने हरीश द्विवेदी को असम का प्रभारी नियुक्त किया है साथ ही सांसद अतुल गर्ग को चंडीगढ़,अरविंद मेनन को लक्षद्वीप और तमिलनाडु, राधामोहन दास अग्रवाल को राजस्थान और डॉ. राजदीप रॉय को त्रिपुरा को प्रभारी नियुक्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments