Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsभाजपा ने विधायक मोहन लाल बडौली को हरियाणा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त...

भाजपा ने विधायक मोहन लाल बडौली को हरियाणा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को सोनीपत जिले के राई से विधायक मोहन लाल बड़ौली को पार्टी की हरियाणा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे बड़ौली मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जगह लेंगे जिनके पास प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी थी।

पिछले साल मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। उस समय वह प्रदेश अध्यक्ष थे। वह मुख्यमंत्री के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

बड़ौली ने 2019 में राई विधानसभा से चुनाव लड़ा था और 2,663 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। वह इस विधानसभा सीट पर चुनाव जीतने वाले भाजपा के पहले नेता हैं। पिछले दिनों संपन्न लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें सोनीपत से तत्कालीन सांसद रमेश चंद्र कौशिक का टिकट काट कर उम्मीदवार बनाया था। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

राज्य में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा 2014 से हरियाणा में सत्ता में है। कांग्रेस ने हाल के लोकसभा चुनावों में राज्य की 10 में से पांच सीटों पर जीत हासिल की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments