Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsदिल्ली में AAP को बड़ा झटका, इस पूर्व मंत्री ने कांग्रेस का...

दिल्ली में AAP को बड़ा झटका, इस पूर्व मंत्री ने कांग्रेस का थामा ‘हाथ’

हरियाणा में गठबंधन की बातचीत के बीच दिल्ली में AAP को कांग्रेस ने झटका दिया है, आप विधायक और पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम आज कांग्रेस में शामिल हों गए।

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर AAP और कांग्रेस में गठबंधन को लेकर कई बैठकें हो चुकी है, सूत्रों ने बताया कि आप 90 में से 10 सीटों की मांग कर रही है, वहीं कांग्रेस इसके लिए राजी नहीं है, पार्टी आप को 5 से ज्यादा सीटें देने के लिए राजी नहीं है।

जल्द हो सकता है गठबंधन पर फैसला

साथ ही, आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन को लेकर प्रदेश कांग्रेस के नेता असहमति जता रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि गठबंधन को लेकर एक से दो दिन में अंतिम फैसला ले लिया जाएगा।

राजेंद्र पाल गौतम दलित कार्यकर्ता और वकील होने के साथ-साथ दो बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2015 के विधानसभा चुनाव में सीमापुरी सीट से भाजपा नेता को 48,821 वोटों से हराया था। 2020 के चुनाव में उन्होंने लोजपा उम्मीदवार संत लाल को हराया।

राजेंद्र गौतम 2014 में आप में हुए थे शामिल

राजेंद्र पाल गौतम 2014 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। राजेंद्र गौतम दिल्ली विश्वविद्यालय से लॉ ग्रेजुएट हैं। उन्होंने लेबर लॉ में डिप्लोमा और ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है।

राजेंद्र गौतम पर विवाद

राजेंद्र गौतम ने 9 अक्टूबर 2022 को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। दरअसल, धर्मांतरण कार्यक्रम में उनके बयान के बाद बवाल मच गया था। बीजेपी ने उनके बयान को ‘हिंदू विरोधी’ करार देते हुए उन्हें पार्टी से निकालने की मांग की थी।

राजेंद्र पाल गौतम के बयान की आड़ में बीजेपी ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था। उन्होंने तब कहा था कि मैंने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान नहीं किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments