Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedHimachal Pradesh : न्यू ईयर पर जोरदार धमाका, नालागढ़ में पुलिस थाने...

Himachal Pradesh : न्यू ईयर पर जोरदार धमाका, नालागढ़ में पुलिस थाने के पास विस्फोट

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में पुलिस थाने के पास सुबह 9.45 बजे जोरदार धमाका हुआ है। इस धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। धमाके से आसपास की बिल्डिंगों के शीशे टूट गए। इनमें सैनिक भवन, पुलिस थाना और मार्केट कमेटी के ऑफिस की इमारत भी शामिल है। धमाके से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। धमाके की सूचना मिलते ही एसपी बद्दी विनोद धीमान सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और पड़ताल शुरू की।

फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची

फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फॉरेंसिंक टीम घटनास्थल से सैंपल उठा रही है। पुलिस अधिकारी अभी कुछ भी कहने को तैयार नही है कि धमाका कैसे और किस चीज से हुआ है। पुलिस ने क्षेत्र आसपास के क्षेत्र को खाली करवा दिया और क्षेत्र को सील कर दिया गया है। यह धमाका ऐसे वक्त में हुआ है, जब हजारों टूरिस्ट न्यू ईयर मनाने के लिए शिमला पहुंचे हुए हैं।

फिलहाल धमाके में कोई मौत या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसके बारे में डिटेल जानकारी देगी, उसके बाद सारी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। चश्मदीद बोला- 16MM का शीशा भी झड़ गया चश्मदीद ने बताया- मैं थोड़ी दूर पर बैठा था। अचानक जोरदार धमाका हुआ। कोई नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन बिल्डिंग पूरी हिल गई। 16MM के शीशे तक टूटकर गिर गए। एक वक्त तो कुछ भी नजर नहीं आ रहा था।

SP बोले- 45 मीटर तक धमाके का असर

उधर, बद्दी से एसपी विनोद धीमान ने बताया कि थाने के बाहर की ओर जा रहे रास्ते पर धमाका हुआ है। सैंपल अलग-अलग स्पॉट से उठाए गए। धमाके की वजह क्या रही, यह फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा। इससे अभी तक जानी नुकसान तो नहीं है, लेकिन धमाके से थाने के आईओ रूम के शीशे टूटे है। 40 से 45 मीटर दूर एक कैंटीन के भी शीशे टूटे है। उन्होंने बताया- आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे है।

अब तक पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। उन्होंने बताया- पुलिस जांच में जुटी हुई है। उन्होंने माना कि जिस जगह धमाका हुआ है, वहां स्क्रेप मैटीरियल भी पड़ा रहता है। इससे भी धमाके की संभावना रहती है। मगर पुख्ता तौर पर रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकेगा। हजारों टूरिस्ट इस वक्त हिमाचल में धमाका ऐसे वक्त में हुआ है, जब भारी संख्या में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और चंडीगढ़ समेत देश के कई हिस्सों से हजारों टूरिस्ट न्यू ईयर मनाने हिमाचल पहुंचे हुए हैं। 31 दिसंबर की रात को न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बाद टूरिस्ट घर भी लौट रहे हैं। धमाके का पता चलते ही पूरे प्रदेश में पुलिस को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है। टूरिस्टों की सुरक्षा को लेकर सभी स्पॉट पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments