Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपुलिस का बड़ा Action, नशे और हथियारों की बड़ी खेप को बरामद

पुलिस का बड़ा Action, नशे और हथियारों की बड़ी खेप को बरामद

पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरदासपुर पुलिस और BSF ने संयुक्त अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस और BSF के जवानों ने सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी गई नशे और हथियारों की बड़ी खेप बरामद करते हुए 2 किलो हेरोइन, 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन और 66 जिंदा राउंड बरामद किए हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए SSP गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि गुरदासपुर पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर BSF के सहयोग से संयुक्त अभियान के दौरान दोरांगला क्षेत्र से सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी गई नशे और हथियारों की खेप बरामद करते हुए 2 किलो हेरोइन, 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन और 66 जिंदा राउंड बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना दोरांगला में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और नशा तस्करों के अगले और पिछले लिंक का पता लगाया जा रहा है। SSP गुरदासपुर आदित्य ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा अन्य सुरक्षा एजेंसियों और लोगों के सहयोग से नशे के खिलाफ जंग हर कीमत पर जीती जाएगी। SSP गुरदासपुर ने इस सफल ऑपरेशन के लिए पंजाब पुलिस और BSF के जवानों की प्रशंसा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments