Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsभोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने लॉरेंस गैंग के खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच...

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने लॉरेंस गैंग के खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच में दर्ज कराई शिकायत

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह अब बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। वे हाल ही में रियलिटी शो बिग बॉस 19 के फिनाले में होस्ट सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करने पहुंचे थे। ऐसा करने से पहले उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिली थी। गैंग ने उन्हें चेतावनी दी थी कि अगर वे सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे तो उनके करियर को गंभीर नुकसान होगा और मोटी रकम की मांग भी की गई थी। बावजूद इसके पवन सिंह ने डर का सामना किया और शो में जाकर सलमान के साथ मंच साझा किया।

घटना के बाद पवन सिंह ने मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच की Anti-Extortion सेल में दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई हैं। उन्होंने बताया कि उनके और उनकी टीम से बिहार से लेकर मुंबई तक कई फोन नंबरों और मैसेज के जरिए धमकी दी गई, जिसमें ऑडियो क्लिप भी शामिल थीं। पवन सिंह और उनकी टीम जल्द ही क्राइम ब्रांच के दफ्तर जांच के लिए जाएंगे।

बिग बॉस फिनाले से एक दिन पहले आई थी कॉल

जानकारी के अनुसार, धमकी कॉल बिग बॉस फिनाले से ठीक पहले आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को बिश्नोई गिरोह से जोड़कर पवन सिंह को धमकाया और पैसे की मांग की। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय कलाकारों में गिने जाते हैं और उनका बिग बॉस फिनाले में प्रदर्शन फैंस के बीच बेहद चर्चित रहा। उन्होंने शो में डांस किया, खुद नाचे और सलमान खान को भी मंच पर थिरकने के लिए प्रेरित किया। टीआरपी किंग के नाम से मशहूर पवन सिंह इस समय कई हिंदी टीवी शोज में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए शो की शोभा बढ़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : साउथ कोरिया दौरे पर CM मान का दूसरा दिन आज…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments