भाई दूज का त्योहार हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इसे यम द्वितीया भी कहते हैं। इस साल भाई दूज 03 नवंबर 2024, रविवार को है। भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। भाई-बहन के इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं। मान्यता है कि अगर बहनें भाई दूज के दिन शुभ मुहूर्त में अपने भाई को तिलक लगाती हैं तो उनके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। जानिए भाई दूज का शुभ मुहूर्त-
भाई दूज का महत्व- मान्यता है कि इस दिन यमुना ने अपने भाई यम को आदर-सत्कार के साथ भोजन कराया था। यमराज के अनुसार जो व्यक्ति इस दिन यमुना में स्नान कर यम की पूजा करेगा, उसे मृत्यु के बाद यमलोक नहीं जाना पड़ेगा। सूर्य की पुत्री यमुना को सभी कष्टों का निवारण करने वाली माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन यम की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
भाई दूज शुभ मुहूर्त 2024: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 02 नवंबर 2024 को रात 08:21 बजे शुरू होगी और द्वितीया तिथि 03 नवंबर 2024 को रात 10:05 बजे समाप्त होगी. भाई दूज पर तिलक का शुभ समय दोपहर 01:10 बजे से 03:21 बजे तक रहेगा.
लाभ – उन्नति: 09:19 AM से 10:41 AM
अमृत – सर्वोत्तम: 10:41 AM से 12:04 PM
शुभ – उत्तम: 01:26 PM से 02:48 PM
शुभ – उत्तम: 05:33 PM से 07:11 PM
अमृत – सर्वोत्तम: 07:11 PM से 08:49 PM
रक्षाबंधन से पहले भी यह त्यौहार सनातनी समाज का हिस्सा रहा है। स्कंद पुराण और ब्रह्मवैवर्त पुराण दोनों में इसका महत्व वर्णित है। इस दिन हर भाई का कर्तव्य है कि वह अपनी विवाहित बहन के घर जाए और उसके हाथ का बना खाना खाए। अपनी क्षमता के अनुसार उपहार दें। अगर बहन अविवाहित और युवा है तो भाई का कर्तव्य है कि वह उसकी इच्छानुसार उपहार दे।



