Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsचुनाव से पहले अंबाला में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेंद्र हुड्डा...

चुनाव से पहले अंबाला में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेंद्र हुड्डा की रैली के बाद 2 पार्षद BJP में हुए शामिल

अंबाला शहर में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उदयभान की रैली के बाद देर शाम कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी और असीम गोयल की नीतियों से प्रभावित होकर दो कांग्रेस पार्षद भाजपा में शामिल हो गए।

आपको बता दें कि वार्ड-1 के पार्षद जसबीर सिंह और वार्ड-19 के पार्षद राकेश सिंगला ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का कमल थाम लिया। दोनों पार्षदों को असीम गोयल और जिला अध्यक्ष मंदीप राणा ने पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल ने कहा कि दोनों पार्षद भाजपा की नीतियों, नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी की कार्यशैली से प्रभावित होकर आज भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं।

दोनों पार्षदों के आने से भाजपा को मजबूती मिली है। भाजपा में शामिल होने के बाद पार्षद जसबीर सिंह ने कहा कि वह अब भाजपा के लिए दिन-रात काम करेंगे। वह अंबाला शहर में तीसरी बार भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे। पार्षद राकेश सिंगला का कहना है कि वह कांग्रेस पार्टी में असहज महसूस कर रहे थे। सोमवार को शहर में आयोजित कांग्रेस पार्टी की रैली में भी उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments