Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
हरियाणा में अधिकारियों के तबादलों पर लगी रोक, आदेश जारी
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsहरियाणा में अधिकारियों के तबादलों पर लगी रोक, आदेश जारी

हरियाणा में अधिकारियों के तबादलों पर लगी रोक, आदेश जारी

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने करनाल, यमुनानगर और सोहना (गुरुग्राम) के नगर निगमों/परिषदों की मतदाता सूची तैयार करने के काम में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती या स्थानांतरण पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं।

मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और बोर्डों/निगमों के प्रबन्ध निदेशकों तथा मुख्य प्रशासकों को जारी आदेश में कहा गया है कि मतदाता सूचियों का प्रारूप 7 जनवरी, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इस बारे में दावे और आपत्तियां संबंधित पुनरीक्षण प्राधिकारी द्वारा 13 जनवरी, 2025 तक प्राप्त की जाएंगी। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 28 जनवरी, 2025 को किया जाएगा।

आदेश में कहा गया है कि इन नगर निगमों/परिषदों की मतदाता सूचियों को तैयार करने के काम में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन तक स्थानांतरित न किया जाए। हालांकि, यदि किसी मामले में इस कार्य से जुड़े किसी अधिकारी या कर्मचारी का तबादला करना अति आवश्यक हो तो इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग की पूर्व लिखित स्वीकृति प्राप्त की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments