Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsबबीता फोगाट ने किया बड़ा दावा, टिकट न मिलने पर कही दिल...

बबीता फोगाट ने किया बड़ा दावा, टिकट न मिलने पर कही दिल की बात

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत होगी। इस बार भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी। यह दावा दंगल गर्ल बबीता फोगाट का है। हरियाणा की भाजपा नेता बबीता फोगाट ने कहा कि नरेंद्र मोदी और नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। इतना ही नहीं भाजपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ आ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा तय किए गए प्रत्याशी अच्छे मतों से जीतेंगे।

आपको बता दें कि बबीता ने 2019 में विधानसभा चुनाव लड़ा था, हालांकि वह हार गई थीं। इस बार चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें टिकट मिले या न मिले यह पार्टी नेतृत्व का फैसला है और मैं शीर्ष नेतृत्व के फैसले के साथ खड़ी हूं। बबीता ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि मेरे जैसे करोड़ों भाजपा कार्यकर्ता आज पार्टी को मजबूत करने के लिए मौजूद हैं। क्योंकि आज अगर भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी और मजबूत पार्टी बनी है तो यह सिर्फ पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं की वजह से है जो पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। ऐसे में मैं भी उन कार्यकर्ताओं में से एक हूं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments