Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने समूची मानव जाति के जीवन को किया आलोकित - कृष्ण बेदी
Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsबाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने समूची मानव जाति के जीवन को...

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने समूची मानव जाति के जीवन को किया आलोकित – कृष्ण बेदी

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारत में ही नहीं, पूरे विश्व एवं समूचे मानव जाति के जीवन को आलोकित किया। भारत राष्ट्र सदैव बाबा साहेब का ऋणी रहेगा। बाबा साहेब भारत में लोकतंत्र को जीवित एवं जीवंत रखने वाले प्रणेता थे।

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी आज रोहतक में बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब केवल किसी वर्ग विशेष के मसीहा नहीं बल्कि पूरे भारत के मसीहा हैं, जिन्होंने भारतीय संविधान के जरिए राष्ट्र के नागरिकों को न केवल मताधिकार दिलवाया बल्कि अनेक कल्याणकारी नीतियां एवं प्रावधान भी दिए।

उन्होंने कहा कि भारत की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने में डॉ. अंबेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि चाहे पीड़ित-शोषित समाज हो, चाहे महिलाएं हो, चाहे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग हो, डा. अंबेडकर की संवैधानिक भूमिका से इन सभी को सामाजिक न्याय मिला। उन्होंने युवा वर्ग से आह्वान किया कि वे डॉ. अंबेडकर के बारे अध्ययन कर उनकी भूमिका तथा उनके योगदान को जानने का प्रयास करें, साथ ही सामाजिक उत्थान में भी अपना योगदान दे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments